#MNN@24X7 कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गंगा और यमुना के दोआबा में कड़ा धाम से भाजपा के शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कौशांबी के साथ-साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड को भी साध गए। भाजपा के शाह ने साल 2014 से लेकर 2021 तक के हर चुनाव में भाजपा के साथ जनता के कदमताल की याद दिलाकर जनता को भावनात्मक रिश्तों में बांधाते हुए 2024 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने का वादा मांगा।सिराथू में आयोजित कौशांबी महोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में अरबों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।इस दाैरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बजट सत्र में संसद नहीं चलने देना देश हित में नहीं।विदेश में राहुल गांधी के लोकतंत्र पर खतरा वाले बयान पर शाह ने जनता को आगाह किया और कहा कि राहुल बाबा भारत में लोकतंत्र नहीं आपका परिवार खतरे में है। जिन्होंने इतने घोटाले कराए हैं।

अमित शाह ने कहा कि विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की। क्या कोई भारतीय ऐसा कर सकता है। मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया, तुष्टीकरण को खत्म किया। इसलिए आप डरे हुए हैं।कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए। राहुल बाबा को भी करना चाहि‍ए, माननीय न्‍यायालय के फैसले को आप उससे बड़ी अदालत में चुनौती दीजि‍ए।

अमित शाह ने विपक्ष का आइना दिखाया और कहा आप सब ने भाजपा और मोदी को जितनी गालियां दी हैं, उससे कमल और खिलता गया।शाह ने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब आप यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों को सूपड़ा साफ कर दिया।

इससे पहले भाजपा के शाह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कौशांबी की पवित्र भूमि के साथ मां शीतला, भगवान बुद्ध और महावीर को प्रणाम किया।शाह ने वीरांगना दुर्गा भाभी को श्रद्धांजलि दी और युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया। शाह ने 2024 की लड़ाई में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की हर सीट पर कलम खिलाने के जनता से वादा लिया।

(सौ स्वराज सवेरा)