#MNN@24X7 दरभंगा दिनांक 09/07/2023 को भारतीय जनता पार्टी की बैठक उखड़ा पेट्रोल पंप के नजदीक राम जानकी मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार पाठक के अध्यक्षा में रखा गया। इस बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में थे।

इस बैठक में सर्वसम्मति से उखड़ा निवासी अमर तिवारी को सर्वसम्मति से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप मे नियुक्ति किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रिंस तिवारी ने कहा कि अमर तिवारी को अध्यक्ष बनने पर बोखड़ा मजबूत होगा और एक एक युवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेगा। साथ ही उन्होंने 13/07 /2023 को पटना चलने का आव्हान भी किया।

मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाठक ने कहा कि महागठबंधन के सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए पटना गांधी मैदान से विधानसभा तक पैदल मार्च में भाग लेने का सभी कार्यकर्ता को कहा, वही भवनाथ मिश्रा ने कहा कि इस दमनकारी सरकार को हटाने के लिए एक एक कार्यकर्ता पटना चले।

इस बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य मोहन प्रसाद शाही, मंडल महामंत्री डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ नागेन्द्र साह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कामनि पाठक, मीना देवी, मुखिया सुनील पासवान, राम किशोर साह,उमाशंकर साह,कृष्णा साह,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।