#MNN@24X7 मधुबनी 26/07/2023 भारतीय वायु सेना ने अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से अग्निवीरवायु के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय वायु सेना यानी आईएएफ की अग्निवीरवायु भर्ती 2023 को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए योग्य इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2023 तक अपने आवेदन कर सकते हैं।*

इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट www.agnipathvayu.cdac की मदद लेकर भी अपडेट जान सकते हैं। अग्निवीर वायु की ऑनलाइन परीक्षा 13 अक्टूबर से आयोजित की जाने वाली है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई 2023 को 10:00 बजे से शुरू होगा और फिर 17 अगस्त 2023 को 17:00 बजे खत्म होंगे।’

अग्निवीरवायु भर्ती 2023 आयु सीमा :-

उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

अग्निवीरवायु भर्ती 2023 आवेदन शुल्क: ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को ₹250 का परीक्षा शुल्क देना होगा।

IAF AGNIVEERVAYU 2023: जानिए कैसे करना है रजिस्ट्रेशन

•आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

•रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

•रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

•फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

(बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।)