अभाविप व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना के साथ आज विश्व में अग्रसर।

#MNN@24X7 दरभंगा, आज दिनांक 09.07.2023 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दरभंगा इकाई के द्वारा अभाविप के स्थापना दिवस के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव) सह राष्ट्रीय छात्र दिवस विभिन्न गतिविधियों के द्वारा धूम धाम से मनाया जा रहा है।

प्रातःकालीन परिषद के स्थानीय मिश्रटोला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष के द्वारा झंडोतोलन किया गया। अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष मुन्ना साह ने कहा की विद्यार्थी परिषद भले ही 75 वर्ष की हो चुकी है लेकिन आज भी लाखों छात्र छात्राओं के सीने में राष्ट्रभक्ति की भावना को लेकर संगठन रचनात्मक, नेतृत्वतामक क्षमता के संग हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती है। झंडोतोलन कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत रौशनी कुमारी ने लिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा, नगर मंत्री अमित शुक्ला, विवि संगठन मंत्री दीपक कुमार मिश्र, विभाग संयोजक राहुल सिंह, विकास कुमार, कुणाल गुप्ता, वागीश झा, शशि भूषण यादव, रवि यादव, अनीश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, अंकित गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तत्पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई द्वारा एम एल एस एम कॉलेज में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके साथ पूर्व में आयोजित हुए क्विज एवं पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख डा विनोदानंद झा, पूर्व कार्यकर्ता व पूर्व प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा, जिला प्रमुख अमृत झा, प्रदेश सह मंत्री उत्सव परासर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरिओम झा, अंजली कुमारी के द्वारा सामूहिक रूप से स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। मुख्य अतिथि संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव सर ने कहा अभाविप दरभंगा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम से देश भर में संगठन का मान बढ़ा है, यहां ज्ञान के साथ युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा संग राष्ट्र पुनर्निर्माण का ध्येय विकसित करना लक्ष्य है।

विभाग प्रमुख डा विनोदानंद झा ने कहा की अभाविप के छात्र युवा हाथ जोड़ने से लेकर सेवा भावों में हाथ आगे बढ़ाकर समाज को मजबूती प्रदान करते है। हर विद्यार्थी को अपने अध्ययन काल में एक बार परिषद की गतिविधियों से अवश्य जुड़ना चाहिए।

जिला प्रमुख प्रो अमृत झा ने कहा की जिंदगी में सही सोच, सही संघर्ष को लेकर आगे बढ़ना विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता का लक्ष्य रहता है, जिस तरह समय चलता रहता है उसी तरह परिषद के कार्यकर्ता अपने कार्य को लेकर लगे रहते है।
पूर्व प्रधानाचार्य व पूर्व कार्यकर्ता प्रो विश्वनाथ झा ने कहा की नौजवान के सामने पहला काम है बड़े सपने देखना अपना व्यक्तित्व निखारना। परिषद के कार्यकर्ता सामाजिक, राजनीतिक हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय नेतृत्व प्रदान करती है।

प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने कहा की अभाविप का स्थापना दिवस के 75 वर्ष में करोड़ों नूतन पुरातन कार्यकर्ता ने अपने संघर्ष एवं समर्पण के बदौलत आज यह विश्व का सबसे विशाल एवं प्रभावशाली छात्र संगठन बना है। एबीवीपी दरभंगा का सर्जना निखार शिविर पूरे देश भर में चर्चा का विषय बनी रहती है जिसमे प्रतिवर्ष सैकड़ों छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के साधक बन रही है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम झा ने कहा की देवतुल्य संगठन अभाविप में काम करना अपने आप में गर्व का विषय है जो अपने कार्यों से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पताका फहरा रही है।कार्यक्रम में अभाविप को जाने विषय पर क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विश्व विद्यालय संगठन मंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना के साथ अपने दे यात्रा के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं या अपने आप में गौरव का विषय है। संगोष्ठी में मंच संचालन सूर्यकांत सिंह कर रहे थे। वही कार्यक्रम में विभाग सह संयोजक राहुल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुणाल गुप्ता, नगर मंत्री अमित शुक्ला, विकास कुमार, रवि यादव, वागीश झा, नीली रानी, वैष्णवी कुमारी, तनु प्रिया, करीना कुमारी, सुमन कुमार सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

शाम में नूतन पुरातन कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे सभी एक दूसरे से मिलकर इस संगठन महापर्व को उत्सव की तरह मनाया।