#MNN@24X7 दरभंगा। रामपुर रहमगंज स्थित मतरंजन तालाब से पवनसुत व्यायाम शाला एवं रामपुर रहमगंज के सभी राम भक्तों की ओर से झांकी और शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री, राजीव प्रकाश मधुकर ने बताया आज पूरे भारतवर्ष में रामराज की प्रकाश की परिकल्पना आज सफल हुई। विश्व हिंदू परिषद का यह अटल संगकल्प था कि जिस दिन प्रभु का भवन बन जाएगा उस दिन भारत में रामराज आएगा और आज वह समय आ चुका है। पूरे दरभंगा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रभु श्री राम के आगमन पर राम भक्तों में एक अलग सा ही उत्साह दिख रहा है। सभी राम भक्तों के घर पर एवं सभी मुख्य मार्गों पर भगवा ध्वज लहरा रहा है।

इस अवसर पर राजीव प्रकाश मधुकर ने बताया हम लोगों ने जिस तरह से अपने धर्म और अयोध्या में राम जन्मभूमि के जुड़े हुए कुछ-कुछ कार्य को किया गया था आज उसी कार्य से हम लोगों को सफलता मिली है। हम लोगों ने तो कार सेवा नहीं की लेकिन एक अलौकिक समय में हम लोग जरूर शामिल होकर अपने आप को एक सत्य राम भक्त साबित करने का प्रयास किया।

वही इसी कड़ी में आज रामपुर रामगंज के हरनाथ मंदिरों पर भगवान की आरती अष्टयाम हनुमान चालीसा का पाठ कीर्तन भजन एवं सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है शहर पूरा सज कर तैयार है। सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित महेंद्र सोनी राजेंद्र सोनी सुरेंद्र पंडित पूर्व एमएलसी अर्जुन सोनी नगर विधायक संजय सरबजीत उमेश स्वामी प्रकाश साहनीहमारे रामपुर में राजा जी टिंकू जी संदीप भगत जी गिरधारी जी फुल मंडल जी लालू जी विजय शंकर जी संतोष भगत जी राम रंजन प्रकाश मधुकर जी गंगा बैठा जी महेश यादव जी कार्तिक भगत जी शंभू ठाकुर जी विकास चौधरी जी रामबाबू प्रसाद पवन साहनी अमरनाथ प्रसाद मां जैसा गणेश पंजियार उलाला मुन्ना महासेठ किशन राव इन सभी के द्वारा पूरा रामगंज नाका नंबर 6 तक साक्षरिया की व्यवस्था की गई कीर्तन मंडली की व्यवस्था की गई।