माले के देशव्यापी आवाहन पर निकला आक्रोश मार्च

बढ़ते मंहगाई को देख पुनः लोग लकड़ी जीवन मे कर रहे है प्रवेश, सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश- माले

दरभंगा 13 अप्रैल 2022

आसमान छूती महंगाई, पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दाम, खादान पदार्थ के बढ़ते मूल्य के खिलाफ भाकपा(माले) के देश व्यापी आवाहन पर आज आक्रोश मार्च निकाला गया।
आक्रोश मार्च पंडासराय माले कार्यालय से निकलकर खाजासराय होते हुए, आदर्श मध्य विद्यालय होते हुए कमिश्नरी होते हुए लहेरियासराय टावर होते हुए पुनः रोटरी क्लब के पास आकर सभा मे तब्दील हो गया।
मार्च का नेतृत्व नगर सचिव सदीक भारती, लोकल सचिव विजय महासेठ, ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, मजदूर नेता राजा पासवान में किया। रोटरी क्लब के पास आयोजित सभा की अद्यक्षता माले जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने किया।

सभा को सबोधित करते हुए भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के साहनी ने कहा कि आज देश के अंदर महंगाई चरम सिमा पर चली गई है। आम लोगो का जीना दुर्लभ हो गया हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल,रसोई गैस, खादान सामग्री पर आसमान छूती महंगाई से लोगो के रोजी रोटी पर संकट छा गया है। महंगाई से लोगो का जीना मुहाल हो गया है।
आम लोगो मे सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। माले नेता आम लोगो से आवाहन किया कि महंगाई के खिलाफ सरक पर उतर कर सरकार का विरोध करे।
वही माले जिला स्थायी समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर ने कहा कि महंगाई के चलते गरीबो का आय दिन दूना घट रहा है लेकिंन सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीति के चलते कॉरपोरेट घराने की आय में दिन दूनी रात चौगुनी बृद्धि हो रही है। इससे भारत भी श्रीलंका के आर्थिक मंदी के राह पर चल परी है। उन्होंने इससे बचने के लिए आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ाने की सरकार से मांग की है।
वही सदीक भारती, देवेन्द्र कुमार ने कहा कि कॉरपरेट घरानों व अमीरों से टैक्स की पूरी वसूली करके डीजल-पेट्रोल के दाम को नियंत्रित की जा सकतीं है, मगर मोदी सरकार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद काफी उत्साहित होकर मोदी सरकार अब तक बारह बार ईंधन की कीमतें बढ़ा चुकी है. यह चालाकी और जनता से धोखाधड़ी का एक पैटर्न है, मतलब हर बार चुनाव से पहले के महीनों में ईंधन की कीमतें स्थिर रखो और जैसे ही चुनाव हो जायें तो फटाफट मूल्यवृद्धि कर दो।
वही आइसा राज्य सचिव प्रिंस राज ने कहा कि एक तरफ सरकार महंगाई बढ़ा रही है दूसरी तरफ शिक्षा व रोजगार के अवसर को खत्म कर रही है। सिर्फ चुनाव में लोक लुभावन वायदे करके छात्र-नौजवनो को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। आने वाले चुनाव में छात्र-नौजवना मिलकर सरकार को सबक सिखाएँगे।
इस अवसर पर आर के सहनी, सदीक भारती, नंदलाल ठाकुर, देवेन्द्र कुमार, प्रिंस राज, राजा पासवान, साधना शर्मा, विजय महासेठ, कामेश्वर पासवान, रंजन सिंह, ऋतु देवी, काजल देवी, हसीना खातून, मोहन पासवान, उमेश महासेठ, कुलदीप साह, रविन्द्र नाथ ठाकुर सहित दर्जनों लोग शामिल थे।