अष्टयाम यज्ञ प्रारम्भ।

#MNN@24X7 उजियारपुर प्रखंड के ￰रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या – 04 स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में श्री श्री 108 ब्रह्म स्थान यज्ञ कमिटी अंधैल द्वारा आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर आज शनिवार को 101 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। इसके साथ ही भगवान राम सीता की झांकी निकाली गई।

कलश यात्रा ब्रह्म स्थान अंधैल से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए जलबोझी करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इसके बाद अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

कलश यात्रा में समाजसेवी डाo रामपुकार सिंह, शिवजी सिंह, लालधारी सिंह, रामप्रीत सिंह, लालबाबू सिंह, जनक सिंह, शोली सिंह, दिनेश सिंह, बउआ राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, पटना बी.डी.कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डाo रजनीश कुशवाहा, ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, रंजीत कुमार रम्भू, संदीप सरकार तथा शुभम सिंह सहित सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश की स्थापना कराई गई।

इस अवसर पर व्यास भूषण झा ने कहा कि यज्ञ से सुख-शांति, भाईचारा, कौमी एकता, यश और वैभव मिलती है। हमारा देश भारत विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, अनेकता में एकता ही इसकी अखंड पहचान है। भारतीय संस्कृति की मिसाल विश्व भर में दी जाती है। अष्टयाम यज्ञ में कौमी एकता का नजारा देखने को मिल रहा है। यह हमें भाईचारे में बंधे रहने की सीख देता है।

इस अवसर पर जयकारे से आसपास के वातावरण गुंजायमान हो रहा है। स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। वेद मंत्र के उच्चारण व कीर्तन मंडली द्वारा जय सीता राम, राधे श्याम, गौरी शंकर, जय हनुमान के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Web development Darbhanga