#MNN@24X7 दरभंगा, बिहार प्रदेश जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शानिवार को दरभंगा पहुंचे और मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज जो आप देश के हालात देख रहे हैं। जैसे देश में अघोषित रूप से आपातकाल की स्थिति है। जो मौजूदा केंद्र की सरकार है। उनलोगो ने लोकतंत्र को लहूलुहान कर, संवैधानिक संस्थान को मजाक बनाकर रख दिया गया है।

वही उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र की सरकार को महंगाई, बेरोजगारी तथा सामाजिक सरोकार से किसी प्रकार का मतलब नहीं है। वह सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए जाति उन्माद को फैलाकर कैसे केंद्र में बनी रहे।उन लोगों की बस मात्र एक यही एजेंडा है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में जो विपक्षी एकता की बैठक हुई। उस बैठक में जो महागठबंधन की आवाज बुलंद हुई। उस आवाज को हमलोग घूम घूम कर अपने कार्यकर्ताओं के बीच रख रहे हैं। ताकि लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीट महागठबंधन की झोली में आए।

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रमंडलीय स्तर संगठन का समीक्षा कार्यक्रम चल रहा है। इसकी शुरुआत हम लोगों ने बापू के कर्मभूमि पश्चिमी चंपारण से किया है। इसी कड़ी में आज हम लोगों की बैठक दरभंगा में चल रहा है। इसमें हमारी पार्टी की जो संगठनात्मक ढंचा की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ताकि हमारा संगठन कैसे मजबूत और सशक्त हो।इन सारी बातों को लेकर हम लोग समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही संविधान को आगे कैसे बचाना है। इससे अपने साथियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।