#MNN@24X7 दरभंगा, 17 जून, दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में दरभंगा से सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के लिए स्थानांतरित एसडीसी सत्यम सहाय की विदाई समारोह आयोजित की गई।

सत्यम सहाय की पहली पदस्थापना दरभंगा जिला में ही हुई और वे विगत तीन साल से दरभंगा में कार्यरत रहें। जिला आपदा प्रबंधन शाखा एवं जिला गोपनीय शाखा के साथ-साथ अधिप्राप्ति का प्रभार उनके जिम्मे था।
    
सत्यम सहाय के मृदुल व्यवहार, स-समय कार्य निष्पादन, आपदा पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समन्वय की तारीफ उनके आपदा शाखा के सहायक केदार प्रसाद एवं गोपनीय शाखा के बड़ा बाबू संजीव कुमार सिन्हा के साथ-साथ डीसीएलआर सदर राकेश रंजन, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा ने की।
   
अपर समाहर्ता ने बताया कि वे आपदा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी हैं, लेकिन कभी उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वे आपदा शाखा के वरीय प्रभारी हैं क्योंकि श्री सहाय सभी कार्यों को समय से कुशलतापूर्वक निष्पादित करते रहें।
   
सत्यम सहाय ने अपने सफल कार्यकाल के लिए जिलाधिकारी महोदय का बहुमूल्य मार्गदर्शन व अपने कर्मियों का अपेक्षित सहयोग मिलना बताया। उन्होंने कहा कि दरभंगा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
 
जिलाधिकारी ने सत्यम सहाय के कार्य कुशलता, संवेदनशीलता, विषय वस्तु की समझ एवं स-समय कार्य निष्पादन करने के उनके गुण की प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें एक परिपक्व पदाधिकारी बताया।
  
उन्होंने कहा कि सत्यम सहाय में जिज्ञासा, संवेदनशीलता एवं स-समय कार्य निष्पादन करने के गुण समाहित है। उन्होंने कहा कि यदि आप के कार्यालय में आने वाली जनता, लाभुक, आपके कर्मी आप से संतुष्ट हैं तभी आप एक अच्छे पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कार्यालय की संचिकाएं सिर्फ संचिका नहीं होती, बल्कि उससे किसी न किसी का कार्य जुड़ा होता है। यदि आपकी समझ सरल है, विषय वस्तु पर आप की पकड़ है तो आप आसानी से संचिका पर निर्णय ले सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सत्यम सहाय में वे सभी गुण मौजूद है,जो एक कुशल पदाधिकारी को होनी चाहिए। इसलिए यह जहां जा रहे हैं निश्चित रूप से वहां भी सफल रहेंगे, उन्होंने उनके भावी जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
  
जिलाधिकारी के कर कमलों से श्री सहाय को पाग और चादर से सम्मानित किया गया तथा दरभंगा का प्रसिद्ध सिक्की पेंटिंग प्रदान किया गया।
 
कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र कुमार गुप्ता उप निदेशक जन संपर्क द्वारा किया गया।
  
उन्होंने सत्यम सहाय को व्यवहार कुशल, मृदुभाषी एवं स-समय कार्य निष्पादित करने वाले पदाधिकारी बताया।
  
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, अपर अनुमंडल पदाधिकारी फैजान सरवर, वरीय उप समाहर्ता संस्कार रंजन,अमृता कुमारी, टोनी कुमारी,पीजीआरओ बिरौल सारंग पानी पांडेय एवं कर्मी गण उपस्थित थे।