#MNN@24X7 दरभंगा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM ) जिला इकाई के द्वारा मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने भाग लिया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के बाद अख्तरुल ईमान ने प्रैसवार्ता कर कहा कि हमलोगों ने वर्ष 2019 में ही पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि बीजेपी को कोई अकेले हरा नहीं सकता। ना राष्ट्रीय स्तर पर न राज्य स्तर पर। इसको लेकर एक लार्जर एलाइंस बनाने की आवश्यकता है। लेकिन गठबंधन के लोगो को ये बात अब भी समझ मे नही आ रहा है। इसीलिए हमलोग बिहार में थर्ड लाइंस बनाने जा रहे है।

वही उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हमलोगों ने उस वक्त भी स्पष्ट तौर पर कहा था कि अगर एलाइंस में हमें शामिल होने को कहा जाएगा। तो हमारी पार्टी अपने शर्तो के साथ गठबंधन में शामिल होंगे। अगर कोई मेरे साथ शामिल होना चाहेगा तो मैं उनका भी स्वागत करता हूं। इसीलिए आज भी उनको हमसे परेशानी है। वही उन्होंने कहा कि अगर मदरसे में आग लग जाती है। उस वक्त सभी पार्टी अपनी मुंह में पट्टी बांध लेते हैं और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM ) उस हादसे की आवाज बनती है।

वही बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि कही पर भी रिजवी की गर्दन काटी जाएगी, राम की गर्दन काटी जाए, मदरसे को जलाया जाए या शमशान की लड़ाई हो, तो आवाज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM ) उठाती है। इसी वजह से ये लोग हमारी पार्टी से परहेज कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब मजबूरी में हमें तीसरी राह निकालने की जरूरत आन पड़ी है। हम थर्ड फ्रंट बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर बिहार प्रदेश सचिव मो कलाम, जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।