#MNN@24X7 दरभंगा, कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले , दरभंगा द्वारा ग्राम – नगरडीह में मंगलवार को श्री अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. देवयांशू शेखर के नेतृत्व मे किया गया।

कार्यक्रम की संचालिका पूजा कुमारी ने बताया कि इस साल पूरे विश्व मे अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस मनाया जा रहा है, और इसके उपलक्ष्य मे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मोटा अनाज जिसे श्री अन्न या सुफर फूड कहा जा रहा है। यह मानव स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभप्रद है। मोटा अनाज जैसे की बाजार, ज्वार, मड़ुआ चीना, कौनी इत्यादि का अलग-अलग व्यंजन बनाकर इसे अपने खान-पान में शामिल करें तो उन्हें बहुत अधिक स्वास्थ्य लाभ होगा।

पूजा कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में गाँव की 62 महिला गृहिणियों ने भाग लिया। महिला गृहिणियों द्वारा मरुआ, सामा, बाजरा आदि अनाजों पर अलग-अलग व्यंजन सामग्री जैसे रोटी, चिला, पराठा, हलवा, बचका, ठेकुआ इत्यादि बनाकर प्रतियोगिता में पेश किया गया। इसमें सफल पांच महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि अभियांत्रिकी वैज्ञानी डा अंजली सुधाकर ने श्री अन्न के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने श्री अन्न को कैसे हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं के विषय में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण देव ठाकुर ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इतने सारे व्यंजन बनाकर लाने के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में गिरिजा देवी ,पार्वती देवी, अंजू देवी इत्यादि महिलाएं स्कूल के शिक्षकगण अभिषेक कुमार, यशवंत कुमार सिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मी अभिषेक रंजन तथा अमन कुमार मौजूद थे।