#MNN@24X7 दरभंगा, जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश कार्यालय से निर्गत पत्राक:JAP/664/23 के निर्देशानुसार एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री पप्पू यादव जी के आवाहन पर, बिहार मुखिया संघ द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में दिनांक 29/8/2023 मंगलवार को धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उस कार्यक्रम में संपूर्ण बिहार के जिला अध्यक्षों द्वारा मुखिया संघ को समर्थन दिया जाएगा, इस निर्देशानुसार जाप जिला अध्यक्ष डॉ० मुन्ना खान ने लहेरियासराय में मुखिया संघ द्वारा चल रहे कार्यक्रम में पहुंचकर अपने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की ओर से संपूर्ण समर्थन जिला मुखिया संघ को लिखित दिया गया है, वहीं कार्यक्रम में डॉ० मुन्ना खान ने कहा कि मुखिया संघ द्वारा जनहित में सरकार से किए गए हर मांगों का समर्थन सड़क से सदन तक करेगी बिहार के संपूर्ण मुखिया संघ का समर्थन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया है और उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा।

जाप जिला अध्यक्ष डॉ० मुन्ना खान ने जिला मुखिया संघ अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी को पार्टी का समर्थन पत्र भी सौंपा उसे समय प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया सनाउल्लाह खान,पूर्व मुखिया मणिकांत यादव, मो० काशिफ इकबाल, इस्माइल अख्तर, रौशन झा, पिंटू खान इत्यादि मौजूद थे।