#MNN@24X7 दरभंगा, 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा के आवासीय कार्यालय में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा पूर्वाह्न 08:00 बजे झंडोत्तोलन किया गया।

उक्त अवसर पर रामनन्दन मिश्र राजकीय प्लस 2 बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय के संगीत शिक्षिका एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
  
झंडोत्तोलन समारोह में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, नगर आयुक्त कुमार गौरव, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, अपर समाहर्त्ता-सह- अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी शम्भू कुमार आर्य, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज,  भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गौरव शंकर, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, संस्कार रंजन, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा के साथ-साथ समाहर्त्ता के आवासीय गोपनीय शाखा के कर्मी शामिल हुए।