कयु आर टी का किया गया गठन।

#MNN@24X7 दरभंगा, 08 जून, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि नगरपालिका आम निर्वाचन, 2023 के अवसर पर दरभंगा जिला अन्तर्गत नगर परिषद,जाले तथा नगर पंचायत, कमतौल अहियारी, बिरौल एवं घनश्यामपुर में 09 जून 2023 को प्रातः 7 बजे से 5 बजे अपराह्न तक मतदान कार्य सम्पन्न कराया जाना है।

उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि के मॉकपॉल का कार्य आरंभ होने के समय से ही किसी भी मतदान केन्द्र पर ई.वी.एम. के कार्य नहीं करने की सूचना प्राप्त होने पर तत्क्षण बेल के अभियंता एवं मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट की सहायता से उसे ठीक कराते हुए अथवा उक्त ई.वी.एम. के ठीक नहीं होने की स्थिति में उसके स्थान पर संबंधित पद के लिए सेक्टर पदाधिकारी के पास उपलब्ध सुरक्षित ई.वी.एम. में से ई.वी.एम. प्राप्त करते हुए उसी मतदान केन्द्र पर पीठासीन पदाधिकारी के पास उपलब्ध सीलिंग सामग्री का उपयोग कर उक्त ई.वी.एम. के सीलिंग का कार्य सम्पन्न कर मतदान कार्य प्रारंभ कराने हेतु क्यू.आर.टी. का गठन करते हुए मास्टर ट्रेनर एवं ई.वी.एम. एक्सपर्ट की प्रतिनियुक्ति निकायवार/प्रखण्ड एवं जिला नियंत्रण में किया गया है। तथा मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट को सेक्टर पदाधिकारियों के साथ संबंद्ध किया गया है। 
    
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष में मास्टर ट्रेनर के रूप में बलराम झा, मनोज कुमार पासवान, कैलाश कुंजन, पंकज कुमार पासवान एवं सहजानंद की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
       
इसके साथ ही नगर परिषद, जाले के लिए बनाये गये प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष में दीपक वर्मा, बेल के अभियंता के साथ संजय कुमार पासवान, शिक्षक, मो. अफरोज, कार्यपालक सहायक एवं विभाकर कुमार, शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही नगर परिषद, जाले के लिए बनाये गये 13 सेक्टर के लिए सेक्टर पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
     
नगर पंचायत, कमतौल-अहियारी के लिए बनाये गये प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष में नवनीत कुमार चड्डा, बेल के अभियंता के साथ श्यामबाबू पासवान, मुख्य अनुदेशक आई.टी.आई एवं प्रवीण प्रसाद, कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही नगर पंचायत, कमतौल-अहियारी के लिए बनाये गये 06 सेक्टर के लिए सेक्टर पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
     
नगर पंचायत, घनश्यामपुर के लिए बनाये गये प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष में बद्रीलाल सेडवाल, बेल के अभियंता के साथ अशोक राउत, शिक्षक एवं कुमार गौरव, कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही नगर पंचायत, कमतौल-अहियारी के लिए बनाये गये 07 सेक्टर के लिए सेक्टर पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
        
नगर पंचायत, बिरौल के लिए बनाये गये प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष में अनिल कुमार शर्मा, बेल के अभियंता के साथ आनन्द कुमार, अनुदेशक एवं नीरज कुमार, शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही नगर पंचायत, बिरौल के लिए बनाये गये 06 सेक्टर के लिए सेक्टर पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
         
सभी प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर/ई.वी.एम. एक्सपर्ट को 08 जून 2023 को अपराह्न 12ः00 बजे तक तक अपने-अपने आवंटित प्रखण्ड मुख्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना योगदान देना है।
    
इसके साथ ही मतदान तिथि को उन्हें अचूक रूप से पूर्वाह्न 05ः00 बजे से ही संबद्ध सेक्टर पदाधिकारी के साथ कलस्टर पर उपलब्ध रहना है। मतदान केन्द्रों पर ई.वी.एम. के कार्य नहीं करने की सूचना प्राप्त होने पर उसी समय संबंधित भेल अभियंता से सम्पर्क करते हुए सेक्टर पदाधिकारी के साथ उन्हें उपलब्ध कराये गये वाहन से संबंद्ध कलस्टर से उक्त मतदान केन्द्र के लिए प्रस्थान करेंगे तथा इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या – 06272-240600 एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को देंगे।

उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी को इसकी जानकारी विहित प्रपत्र में संधारित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने सभी संबंधित सेक्टर पदाधिकारी/मास्टर ट्रेनर को सख्त निर्देश दिया है कि वे किसी भी मतदान केन्द्र पर ई.वी.एम. खराब होने की सूचना नियंत्रण कक्षों/संबंद्ध बेल अभियंता को दिये बिना ई.वी.एम. को बदलने का कार्य नहीं करेंगे।