सीमा हैदर की कहानी के बाद नेपाल की संगीता का प्यार चढ़ा परवान,मगर जब अपने प्रेमी/पति से मिलने भारत पहुंची तो सच्चाई जानकर रह गई हैरान, जिससे कुंवारा समझकर किया था शादी वो निकला दो बच्चे का बाप।

#MNN@24X7 दरभंगा, पाकिस्तान की सीमा हैदर की प्रेम कहानी की तरह नेपाल की एक महिला दो बच्चों और अपने पति को छोड़कर रक्सौल में कार्यरत बैंककर्मी से दिल लगा लिया। दोनों की शादी के करीब आठ साल बाद जब पति गायब हुआ तो वह बैंक से मिले स्थायी पते पर दरभंगा पहुंची तो दंग रह गई। उसे पता चला कि जिससे उसने नेपाल में शादी की थी। उसकी यहां भी एक पत्नी है। उस शख्स की आठ साल पहले कोर्ट में लव मैरेज शादी हो चुकी है और अब वह दो बच्चों का बाप भी है। इसके बाद घर पर हंगामा शुरू हो गया। मकान मालिक ने घर से परिवार को बाहर कर दिया है। उधर दोनों से शादी करने वाला गोविंद फरार है।

दरअसल दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाला गोविन्द कुमार एक निजी बैंक में काम करता है। गोविन्द ने आठ साल पहले प्रेरणा नाम की लड़की से प्रेम विवाह दरभंगा कोर्ट में किया था। जिसको अपने माता पिता के साथ दरभंगा में रखे हुए था। वही गोविन्द का बैक ने रक्सौल तबादला कर दिया। जो भारत-नेपाल का बॉर्डर इलाका है। नौकरी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविन्द और संगीता की दोस्ती बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इधर संगीता पहले से शादीशुदा थी। लेकिन पति के बीमारी से परेशान संगीता ने गोविन्द से शादी करने का निर्णय लिया। फिर संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़ कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली। जिसकी तस्वीर संगीता ने साबुत के तौर पर दिखाया है।

वही शादी के कई साल तक गोविन्द दोनों पत्नियों प्रेरणा और संगीता को अलग अलग रखा। इस बीच गोविंदा का रक्सौल से तबादला हो गया। फिर जब गोविंद संगीता से दूरी बनाने लगा तो संगीता ने बैंक से घर का पता लिया और दरभंगा पहुंची है। जहां गोविंदा के दो बच्चे और पहले से पत्नी को देख हैरान है। वही पहली पत्नी भी संगीता को देख कर हैरान है और उसके दिखाए सबुत पर विश्वास करने को मजबूर है। वही इस सभी मामले को लेकर दोनों महिला ने थाने में जा कर आवेदन दे कर अपना अपना पक्ष रखा है। लेकिन थाने से आपसी समझौता करने को पहले कहा गया है। इधर गोविंदा घर से फरार है।