#MNN@24X7 दरभंगा, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत के निवासी डाo अजीत कुमार कुशवाहा उर्फ रजनीश को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत करने पर जिला में हर्ष का आलम है l

डाo अजीत कुमार कुशवाहा बी.डी.कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है तथा इससे पूर्व वे राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे l इनके मनोनयन पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo अरमान सदरी, जिला राजद सचिव राकेश यादव, राजद नगर अध्यक्ष उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, व्यवसायी हरेन्द्र कुमार, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजद नेता ज्योतिष महतो, रविन्द्र कुमार रवि, मनोज पटेल, राकेश कुशवाहा, रंजीत कुमार रम्भू, ईo राजेश कुमार, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, जयलाल राय, सैयद फैसल आलम मन्नू, मोo बशीर अहमद, मोo आसिफ इकबाल, डाo रामपुकार कुशवाहा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए डाo अजीत कुमार कुशवाहा को बधाई दिया है।