#MNN@24X7 दरभंगा, बिहार के दरभंगा जिला में लगातार अपराधिक मामला हो रहे है। जिसमे नशापान को लेकर अधिकतर मामले देखने को मिलते है। ताजा मामला उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर का है। जहां नर्स क्वाटर के पास अहले सुबह एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद इस घटना की सूचना बेता ओपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान तपेस्वर मंडल के पुत्र सुमन मंडल के रूप मे हुई है।

वही मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंची मृतक युवक की मां परमेश्वरी देवी ने बताया कि मुहहले के ही देवन गिरी के पुत्र सुधीर गिरी लगातार हमपर गंजा बेचने का दबाब बना रहा था। जिसपर मैं मना कर देती। इसी कड़ी में रात में झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद रात में दो बजे उनके पुत्र को सुधीर गिरी के बुलाने पर वह घर से निकल कर गया। लेकिन पूरी रात लौटकर नही आया। जिसके बाद हमलोग उसकी खोजबीन शुरू किया। लेकिन ना तो वह कही नही मिला, ना ही वह घर लौटा। सुबह में स्थानीय लोगो ने बताया कि उसके बेटा को मारकर फेक दिया गया। वही मृतक की मां ने बताया कि उनका लड़का ठेला चलाने का काम किया करता था। वही घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं स्थानीय पप्पू साह लोगों ने कहा कि बिहार में नशाबंदी के बाद से कम उम्र के युवा वर्ग अन्य प्रकार के नसों के गिरफ्त में चले गए हैं जिससे जिसके चलते इन लोगों की बीचो में आपसी गुटबाजी चलती रहती है। नशा करने की लत से बुरी फंस कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे है। उन्होंने बताया मृतक युवक की हत्या भी संभवतः इसी चक्कर मे हुई होगी। क्योंकि मृतक मा जिस युवक सुधीर गिरी पर आरोप लगा रही है। वह भी नशा के धंधे में लिप्त रहा करता है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। जबकि पूरा शरीर मिट्टी से लिपटा हुआ है। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि इस तरह के नशे पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाया जाए।