#MNN@24X7 दरभंगा, 16 जून, दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  
बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री सड़क योजना (एस.सी), नाबार्ड योजना, नई अनुरक्षण नीति के अन्तर्गत ली गई योजना, एन.डी.बी. (ब्रिक्स) के अन्तर्गत ली गई योजनाओं के संबंध में पूर्ण की गई योजनाएँ एवं प्रगति में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
 
उप विकास आयुक्त ने लंबित सभी योजनाओं को जुलाई तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। तदनुसार कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बेनीपुर, दरभंगा – 1 एवं 2 ने अपनी-अपनी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अपूर्ण योजनाओं को जुलाई माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
 
कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, दरभंगा – 1 ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में 66 एवं वर्ष 2022-23 में 194 योजनाएँ ली गयीं हैं। वर्ष 2021-22 में 54 एवं वर्ष 2022-23 में 53 योजनाएँ पूर्ण कर ली गयीं हैं। अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
 
कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना 16वीं के अन्तर्गत 377 योजनाएँ ली गयीं हैं, जिनमें से 372 योजनाएँ पूर्ण की जा चुकी हैं।
 
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योनजा 17वीं के अन्तर्गत 16 योजनाएँ ली गयीं हैं, जिनमें से 08 योजनाएँ पूर्ण कर ली गयीं हैं एवं 08 योजनाएँ पर कार्य प्रगति पर है।
  
कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बेनीपुर-2 ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में 140 योजनाएँ ली गयीं हैं, जिनमें से 96 योजनाएँ पूर्ण कर ली गयीं हैं, 44 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2022-23 में 628 योजनाएँ ली गयीं हैं, जिनमें 422 योजनाएँ पूर्ण की जा चुकी हैं, 206 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है।
 
बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के उप महाप्रबंधक ने बताया कि मानू पॉलिटेक्निक कैम्पस, दरभंगा 100 शैय्या वाले बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। वहीं कामरान मानू मॉडल स्कूल, चंदनपट्टी में निर्माणाधीन 200 आसन वाले बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
 
केवटी प्रखण्ड 560 आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
 
बिहार राज्य पूल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास का कार्य पूर्ण हो गया है। बताया गया कि हायाघाट के सिरनियाँ- विलासपपुर पथ के बीच उच्च स्तरीय आर.सी.सी. पुल का निर्माण कार्य नवम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।  महराजी पूल का निर्माण कार्य मार्च, 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। नरौरा-मोहम्मदपुर पथ में आर.सी.सी. पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा पथ में उच्च स्तरीय आर.सी.सी. पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुल के पहुँच पथ में जी.एस.बी. कार्य प्रगति पर है। बरूना-रसियारी पथ में उच्च स्तरीय आर.सी.सी. पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
 
लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल के सहायक अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना 2018-19 के अन्तर्गत गुणवत्ता प्रभावित वाले 47 में से 43 योजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। वर्ष 2019-20 में 275 योजनाएँ ली गई थीं, जिनमें से 274 योजनाएँ पूर्ण कर ली गई हैं।
 
बैठक में बताया गया कि लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल यांत्रिक के अन्तर्गत 05 शहरी जलापूर्ति योजना संचालित हैं,04 सरकारी भवन पाईप जलापूर्ति योजना एवं 03 सिवरेज योजना संचालित हैं।
 
कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 02 योजनाएँ ली गई थीं। पहली योजना में 95 प्रतिशत् कार्य पूर्ण हो चुका है एवं दूसरी योजना में 24 प्रतिशत् कार्य पूर्ण हो चुका है।
 
पश्चिमी कोशी नहर प्रमण्डल, केवटी ने बताया कि 2019-20 में 01 योजना ली गई थी, जिसमें 65.80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण हो गया है। 2020-21 में 01 योजना ली गई थी, जिसमें 25.65 प्रतिशत् योजना पूर्ण कर ली गई है।
 
बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा ने बताया कि वर्ष 2022-23 में तटबंध सुरक्षा एवं कटाव निरोधक से संबंधित 19 योजना ली गई हैं, जिनमें से 15 योजनाएँ पूर्ण है, शेष 04 को भी ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा।
 
जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत लघु सिंचाई प्रमण्डल द्वारा किये जा रहे कार्य के संबंध में बताया गया कि 20 योजनाओं में से 18 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्ष 2022-23 में 04 योजनाएँ पर कार्रवाई चल रही है। वर्ष 2023-24 में 21 उद्वह योजना ली गयीं हैं।
 
बी.एम.एस.आई.सी.एल के द्वारा बताया गया कि 400 बेड वाला सर्जिकल वार्ड का 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है एवं डी.एम.सी.एच. परिसर अन्तर्गत 100 बेड के एम.सी.एच. का कार्य जून माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
 
सदर अस्पताल, गंगवारा का निर्माण कार्य प्रगति पर है, अनुमण्डलीय अस्पताल, बिरौल, कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य इसी माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
    
बैठक में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, दरभंगा, बिहार राज्य शिक्षा आधारभूत संरचना दरभंगा, नगर विकास प्रमण्डल, पथ प्रमण्डल की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
     
बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क एन.के. गुप्ता, एस.डी.सी. टोनी कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस.) डॉ. रश्मि वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।