#MNN@24X7 दरभंगा, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा स्थित आम के बगीचे में 13 सितंबर को एक अज्ञात शव मिलने की घटना को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है और आम जनता के बीच एक बार फिर से डर का माहौल बन गया है। जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा ही सक्रिय भूमिका निभा रहे जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। दिन पर दिन कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालत की वजह से चाहे अलग-अलग जिलों के छोटे स्तर के व्यापारी हों या राज्य की राजधानी में रहने वाले आम लोग बदमाशों द्वारा सरेआम पिटाई, लूटपाट और हत्या जैसी घटनाएं प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

बता दें कि पुलिस की जांच में घटना का मुख्य कारण वादी का 33 सौ रुपये अभियुक्त के पास बकाया था। जिसे वादी का लड़का (मृतक) मांगने के लिए अभियुक्त के पास गया। इसी क्रम में दबिया से मारकर युवा की हत्या कर कर दी गई। अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा की जब हमने बिहार में चलना शुरु किया था उससे 2 महीनें पहले महागठबंधन की सरकार बनी थी। चंपारण में लोग बताते थे कि महागठबंधन की सरकार बनी है बिहार में शायद कानून व्यवस्था कहीं बिगड़ ना जाए। फरवरी के बाद से बिहार में धीरे-धीरे हर दिन बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था रोज के चर्चा का विषय बन गया है।

महागठबंधन के आने से लोगों के अंदर डर और शंका चरितार्थ हो रहा है: प्रशांत किशोर।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा की जिस गांव में भी जाइये लोग बताते हैं कि इनकी हत्या हो गई, उनके यहां लूट हो गया इस जगह डकैती हो गई। यह घटनाएं पिछले 5 से 6 महीनों में बहुत तेजी से बड़ी है। कहीं ना कहीं जो लोगों के अंदर डर था, जो उनकी शंका थी कि महागठबंधन की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था की हालत और खराब हो सकती है वह चरितार्थ होते हुए दिख रही है।