#MNN@24X7 दरभंगा, 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा पूर्वाह्न 10:25 बजे झंडोत्तोलन किया गया।
   
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नगर आयुक्त कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जन-सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर समाहर्त्ता (विधि व्यवस्था) राकेश कुमार रंजन, अपर समाहर्त्ता (आपदा) सलीम अख्तर, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, प्रभारी डी.आर.डी.ए राहुल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई.सी.डी.एस) डॉ. रश्मि वर्मा, वरीय उप समाहर्ता पदाधिकारीगण सहित सभी पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे।