उजियार पुर प्रखंड के हरपुर रेवाड़ी पन्चायत में सुरेन्द्र राम के आवास पर अम्बेडकर विचार मन्च के तत्वावधान में देशरत्न, संविधान निर्माता, प्रथम कानून मन्त्री, शिक्षा विद्द, शोषित पिङित वन्चितो की मुखर आवाज बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पर सर्व प्रथम उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् देवेन्द्रकुमार राय की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा अगर उनके सपनों का भारत का निर्माण करना है तो शिक्षित बनकर सन्गठित होकर संविधान में निहित अपने हक अधिकार के लिए जनसन्घर्ष करना होगा। आज सत्ताधारी संविधान को बदल कर मनु स्मृति लागू करने की साजिश कर रहा है। संविधान और लोकतंत्र एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हम लोगों को एकजुट होना ही होगा।
सभा को अन्गार घाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य, बन्गरा थाना के एस आई राम कुमार रविदास, प्रधानाध्यापक विजय कुमार राय, बन्दवारी पासवान, मो अनवर, शिक्षक मीरा कुमारी, पूर्व मुखिया राम लवलिन राय, अरविंद पाण्डेय, सुरेन्द्र राम, तननजय प्रकाश, विमल कुमार दास, निर्धन शर्मा, अमॄत रमण, सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया।