दरभंगा 1 अप्रैल 2022 ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के द्वारा शुक्रवार को ललित नारायण मिथिला विवि के नरगौना गेट पर नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। और छात्रो को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर सैकड़ो छात्र-छत्राओ ने अपने समर्थन देकर हस्ताक्षर किया।
इस अवसर पर आइसा नेताओ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिना लोकतांत्रिक संवाद के नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने से आम छात्र-छात्राओं को शिक्षा से दूर करने का काम करेगा। यह शिक्षा नीति सामाजिक न्याय व आरक्षण को शिक्षा जगत से खत्म करने एवं शिक्षा को बाजार की वस्तु बनाने के लिए लाई गई है। सरकार सरकारी स्कूलों/कॉलेज को बेहतर बनाने शिक्षकों- कर्मचारियों की नियुक्ति करने एवं बेहतर माहौल बनाने के बजाए उसे बंद करने की योजना बना रही है जो कि निंदनीय है। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देकर आम छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने की नीति अपनाई जा रही हैं।
आइसा ने कहा है कि शिक्षा पर जो खर्चा हो बजट का दसवां हिस्सा हो इस आवाज को बुलंद किया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान में आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला उपाध्यक्ष राहुल राज, सबा रौशनी शामिल थी।

प्रिंस राज – जिला अध्यक्ष, आइसा