राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दरभंगा जिले के सभी विधानसभा में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित कर वर्चुअल माध्यम से नव मतदाताओं को सुनाया प्रधानमंत्री का संबोधन।

#MNN@24X7 दरभंग, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूरे देश में युवा मोर्चा के द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया इसी क्रम में दरभंगा भाजपा युवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में सभी विधानसभा में सम्मेलन का आयोजन कर नव मतदाताओं छात्रों और युवाओं को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने के साथ उनका ऑनलाइन नव मतदाता पंजीयन कराया।
दरभंगा जिला के सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि गणों ने अपने-अपने क्षेत्र में इस सम्मेलन से जुड़कर युवाओं को संबोधित किया।

बहादुरपुर विधानसभा के तारलही में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ साहनी , जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा मंत्री राजेश रंजन अविनाश शाह मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार मिश्रा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित झा ,बेनीपुर विधानसभा नागार्जुन स्टेडियम में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंटू झा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मिश्र राहुल ठाकुर,बेनीपुर बहेरी आईटीआई कॉलेज में भाजपा नेता अरविंद ठाकुर युवा मोर्चा जिला मंत्री आनंद मोहन मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सुनील झा भाजपा बहेरी नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,नगर विधानसभा के महात्मा गांधी कॉलेज सुंदरपुर में नगर विधायक संजय सरावगी युवा मोर्चा जिला महामंत्री गजेंद्र मंडल उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ पूर्व उपमहापौर भरत साहनी, मारवाड़ी कॉलेज के निकट ए के चौधरी क्लासेज में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बालेंन्दु झा बालाजी कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सूरज चौधरी मीडिया प्रभारी मणिकांत ठाकुर कार्य समिति सदस्य कुंदन मिश्रा भाजपा जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता नगर अध्यक्ष मनोज झा लहेरिया सराय अध्यक्ष संतोष पोद्दार,गौराबौरम विधानसभा के हाटगाछी सुपौल बाजार विवाह भवन में और आशी पंचायत भवन में स्थानीय विधायक स्वर्णा सिंह भाजपा नेता प्रदीप प्रधान युवा नेता सुबीत पाठक, हायाघाट बहेरी दक्षिणी में स्थानीय विधायक रामचंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह पंकज राय कन्हैया यादव,केवटी विधानसभा मैं स्थानीय विधायक मुरारी मोहन झा जटाशंकर सिंह,जाले विधानसभा अहिल्या स्थान परिसर में कमतौल युवा मोर्चा अध्यक्ष रघुनंदन ठाकुर और सिंघवारा बटेश्वर स्थान में जिला मंत्री सूरज गुप्ता जिला प्रवक्ता परमेश्वर मिश्रा अमोल, दरभंगा ग्रामीण विधानसभा दुलारपुर पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि प्रकाश झा उपाध्यक्ष विद्या यादव आदि युवा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना।

प्रतिकूल ठंड के मौसम में भी सभी स्थलों पर भारी संख्या में जुटे नव मतदाताओं दरभंगा भारतीय जनता पार्टी के माननीय जनप्रतिनिधि गण पार्टी के सभी पदाधिकारी गण के साथ इस कार्यक्रम में लगे सभी प्रभारी को युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश के सभी नव मतदाता मोदी जी के साथ हैं और अपना पहला मत मोदी जी को देकर देश के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।