पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की मनाई गई जयंती।

दरभंगा-12 अगस्त 2022, आज ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन जिला इकाई दरभंगा की ओर से पुस्तकालय विज्ञान के जनक एवं गणितज्ञ डॉ० एस० आर० रंगनाथन जी की 130 वीं जयंती केन्द्रीय पुस्तकालय स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर मनाया गया। माल्यार्पण के उपरांत संगठन के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में रंगनाथन जी ने अनेक महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए। रंगनाथन जी ने पुस्तकालय के विकास के लिए विदेशों में जाकर अध्ययन किया और सीसी एवं सीसीसी का नियम बनाए। उनका मानना था कि जब तक सार्वजनिक पुस्तकालय नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा। आज हर गाँव में पुस्तकालय खोलने की जरूरत है। पुस्तकालय को समाज सुधारक कहा गया है।

पुस्तकालय के बिना शिक्षा का विकास अधूरी है। जब तक पुस्तकालय सुदृढ़ नहीं होगा तब तक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकती है। वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें तो करती है मगर उनके एजेंडा में पुस्तकालय का विकास दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। पुराने पुस्तकालय कर्मी के अभाव में मरणासन्न बन गया है। वही शिक्षण संस्थान के अंदर भी पुस्तकालय की स्थिति बद से बदतर हो गई है। इसीलिए आज डॉ एस आर रंगनाथन की जयंती पर हम मांग करते हैं कि प्रदेश के सभी सार्वजनिक व शैक्षणिक पुस्तकालय की स्थिति को सुदृढ़ कर पाठकों के लिए सभी स्तर के पुस्तक उपलब्ध करवाते हुए सभी स्तर के कर्मियों की अविलंब बहाली की जाए। जिससे पुस्तक के प्रति लोगों का रुची बढ़े और समाज ज्ञानवान बन सके।

मौके पर जिला सचिव रामसुन्दर चौरसिया,जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राकेश कुमार रौशन, रूबी कुमारी, ॠतु राज, जिला प्रभारी अभिलाष कुमार, चन्दन झा,श्याम कुमार, ललन कुमार, विकाश कुमार, संतोष कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।