मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निजी कार्यक्रम के तहत आज पहुंचे दरभंगा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी की पुत्री के शादी समारोह में लिया भाग।

#MNN@24X7 दरभंगा,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निजी कार्यक्रम के तहत दरभंगा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी की पुत्री जोहरा फातिमा की शादी समारोह शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने निकाह के बाद बारी-बारी से वधु जोहरा फातिमा और वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी, ललित यादव, संजय झा, विजय चौधरी, मदन सहनी सहित कई नेता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नियत समय से दिन के 1 बजे निकाह स्थल दरभंगा के Dalan Resort पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में तकरीबन आधे घंटे तक रुके और वर-वधू को आशीर्वाद देकर पटना के लिए रवाना हो गए। वहीं शादी समारोह को में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो। जिसको लेकर सारी व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था।

वही पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली असरफ फातमी ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे पुत्री जोहरा फातिमा की शादी समारोह में शामिल होने अपने कई मंत्रियों के साथ यहां आए थे। यहां उन्होंने हमारी पुत्री जोहरा फातिमा और वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद दिया।उसके बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए।
( Puri report ke liye Hamare YouTube link per click Karen)