#MNN@24X7 दरभंगा, 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा प्रमण्डल कार्यालय परिसर में मनीष कुमार, आयुक्त दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र, दरभंगा बाबू राम, जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चंद्रिमा अत्री, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इमरान अहमद, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार-सह-आयुक्त के सचिव राजेश कुमार,अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, क्षेत्रीय प्रभारी उप निदेशक (शिक्षा) अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जन-सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निदेशक (सांख्यिकी) शंभू प्रसाद एवं सभी पदाधिकारीगण, आयुक्त कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित थे।