प्रो विदेश्वर झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया

#MNN@24X7 दरभंगा, वेद एवं धर्मशास्त्र के उद्भट विद्वान कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व वेद विभागाध्यक्ष प्रो विदेश्वर झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने सोमवार को शोक जताया।वेदशास्त्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मिथिला विभूति पर्व के स्वर्ण जयंती समारोह में उन्हें मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया था।

संस्थान की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि प्रो विदेश्वर झा के निधन से मिथिला क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। मिथिला विभूति सरीखे विशिष्ट सम्मानोपाधि से अलंकृत प्रो विदेश्वर झा मिथिला के वैदिक ज्ञान परम्परा के सशक्त हस्ताक्षर थे।

मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उन्हें मिलनसार स्वभाव वाला मिथिला-मैथिली के विकास का सच्चा हितचिंतक बताया। उन्होंने कहा कि जीवनपर्यंत मिथिला व मैथिली के हितचिंतन में लगे रहने वाले प्रो विदेश्वर झा बहुगुण संपन्न व्यक्तित्व थे। प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि वेद शास्त्र के क्षेत्र में दिए अपने योगदान के लिए वे सदैव जीवंत बने रहेंगे।

मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि शांत एवं गंभीर स्वभाव के प्रो विदेश्वर झा कर्मनिष्ठ एवं धर्मनिष्ठ होने के साथ-साथ स्नेहिल स्वभाव के प्रतिरूप थे। उनके निधन पर प्रो धनाकर झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, दुर्गानंद झा, डा गणेश कांत झा, डा उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मनीष कुमार झा रघु, नवल किशोर झा, चौधरी फूलकुमार राय, पुरुषोत्तम वत्स, पंकज कुमार ठाकुर आदि ने भी शोक जताया।