सम्मेलन में पार्टी सन्गठन को मजबूत और विस्तार करने का किया आह्वान–महावीर पोद्दार

#MNN@24X7 विभूतिपुर, ४ अगस्त, भाकपा माले विभूति पुर प्रखंड के देशरी पन्चायत में 3 पार्टी शाखा के दूसरे सम्मेलन को उद्घाटन करते हुए केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं पूर्व विधायक मन्जू प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार फाँसीवादी नीतियों को लागू कर देश का सम्विधान और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है। अशोक चक्र के जगह सिन्गाल और सम्विधान के जगह मनुस्मृति लागू करने की साजिश कर रही है मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि विभूति पुर में भ्रष्टाचार चरणबद्ध रूप धारण कर लिया।
सम्मेलन में तीन शाखा सचिव क्रमशः राम प्रवेश साहु, ओम प्रकाश सहनी एवं ललन पासवान चुने गए। वहीं कॄष्ण कुमार चौरसिया, मनोज मालाकार, अशोक महतो, रामाशीष महतो, मुकेश कुमार सहनी, सिकन्दर पासवान, रणजीत सहनी, रामशन्कर पासवान सहित अन्य साथियों के आलावे नन्द कुमार सिंह भी शामिल हुए।
सम्मेलन का समापन करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि विभूति पुर सन्घर्ष और कुर्बानी की धरती है। दिवन्गत कम्युनिस्ट नेता रामदेव वर्मा के विरासत को भाकपा माले के प्रत्येक साथी आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी सन्गठन को मजबूत और विस्तार करने पर बल दिया।