#MNN@24X7 दरभंगा, बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने अपनी कई बातों को लेकर जहां एक तरफ लहरियासराय कर्मचारी विश्राम सदन आईजी कार्यालय के समक्ष बैठक का आयोजन किया। वहीं दूसरी ओर बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष समिति प्रखंड कमेटी जाले की बैठक अनुपम देवी की अध्यक्षता में हुई!

बैठक में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के राज्य कमेटी की उपाध्यक्ष शमशाद बेगम, केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू के बिहार राज्य कमेटी के सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी, कर्मचारी नेता फूल कुमार झा, सीटू राज्य कमेटी सदस्य दिनेश झा, सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व मुखिया कामरेड नथुनी झा ने भी भाग लिया! इस अवसर पर दिनांक 29 सितंबर से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित सेविका सहायिकाओं का क्रांतिकारी अभिनंदन किया गया!

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष शमशाद बेगम ने कहा कि हमारी हड़ताल जारी है जब तक राज्य सरकार वार्ता कर सम्मानजनक समझौता नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी! सरकार के द्वारा दमन किया जा रहा है चयन मुक्ति का आदेश दिया जा रहा है, उससे हम लोग डरने वाले नहीं हैं ! जिला के कुछ साथियों ने दमन एवं चयन मुक्ति के डर से हड़ताल से वापस होने की लिखित सूचना दी है, जिसकी हम कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं !

उनके मैसेज को व्हाट्सएप के माध्यम से दिगंभ्रमित करने के लिए फैलाया जा रहा है उस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है !इन बातों से बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के लोग डरने वाले नहीं हैं !बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जाले परियोजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका सहायिका बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के राज्य कमेटी के निर्णय तक हड़ताल पर डटे रहेंगे! सभी सेविका सहायिकाओं से अपील किया गया कि अपने-अपने केंद्र का संचालन बंद रखेंगे!

श्रमिक नेता सत्य प्रकाश चौधरी, फूल कुमार झा, दिनेश झा, नथुनी झा ने संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य के सभी जनवादी श्रमिक संगठनों ने आपके आंदोलन को समर्थन दिया है इसलिए आपका कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता है आप हड़ताल पर डटे रहें सफलता मिलेगी! मजदूर आंदोलन अपने संघर्षों से बिहार में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के लिए नया इतिहास रचेगा।