कर्पूरी ठाकुर पर माल्यार्पण कर भाकपा(माले) का जनसंवाद कार्यक्रम शुरू।

संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जनसंपर्क अभियान आज से गांव – गांव में शुरू।

#MNN@24X7 दरभंगा 24 जनवरी, बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आज कर्पूरी चौक स्थित प्रतिमा पर आज भाकपा(माले) नगर कमिटी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विदित हो की आज से 30 जनवरी तक भाकपा(माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत हुई है। आज देश के अंदर संविधान की रौंदा जा रहा है। कर्पूरी ठाकुर द्वारा बनाए गए कानून को आज केंद्र की सरकार रौंद रही है। आज कर्पूरी जी को सपना को पूरा करने के लिए जरूरी है कि बिहार समान स्कूल शिक्षा प्रणाली को लागू करने की जरूरत है।

कर्पूरी जी के लिए भारत रत्न की मांग लंबे समय से हो रही थी. उन्हें भारत रत्न का पुरस्कार मिला है यह अच्छी बात है, लेकिन वंचितों के आरक्षण और शिक्षा के पक्ष में होने के कारण उन्हें सांप्रदायिक – सामंती ताकतों का हमेशा अपमान झेलना पड़ा. ये कोई और नहीं बल्कि भाजपा के ही लोग थे जो उन्हें अपमानित कर रहे थे।
भारत रत्न मिलने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी का अपराध कहीं से काम नहीं होता है।

आगे वक्ताओं ने कहां की आज से अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान गांव गांव में चलेगा और इसका समापन 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस के समापन पर जिला मुख्यालय में बड़ा मार्च किया जाएगा।