#MNN@24X7 समस्तीपुर,7 मार्च, भाजपा के गिरती ग्राफ का गवाह बना समस्तीपुर। भाजपा नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समस्तीपुर रोड शो में भाजपा के तमाम कोशिश के बाबजूद हजार लोग भी शामिल नहीं हुए जबकि भीड़ बढ़ाने के उद्देश्य से आदर्शनगर के पास से भाजपा कार्यकर्ता सड़क को पूरी तरह जाम कर राहगीर एवं वाहन को रोड शो के पीछे चलने को मजबूर कर दिया। फिर भी हजार लोगों का भी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाये।

ये प्रतिक्रिया व्यक्त भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम कोशिश के बाबजूद लोग भाजपा के साथ सड़क पर नहीं उतरे। इससे स्पष्ट है कि भाजपा 2024 का चुनाव बुरी तरह हारेगी।