#MNN@24X7 विभूतिपुर, 06 अगस्त, भाकपा माले विभूति पुर प्रखंड के पतैलिया पन्चायत में पन्चायत और दस शाखाओं के पार्टी प्रतिनिधियों को केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक मन्जू प्रकाश ने पतैलिया पुस्तकालय भवन में सम्बोधित करते हुए कहा कि विभूति पुर और देश से भाजपा नीति केन्द्रीय सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना पार्टी का लक्ष्य है। सम्विधान और लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति लागू करने का भाजपा प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाकपा माले कमिशनखोरो और भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं कर उसके खिलाफ सशक्त जनसन्घर्ष करेगा। मैं ऐसे समाज और राष्ट्र का निर्माण करना चाहती हूँ जहाँ मनुष्य के द्वारा मनुष्य का शोषण बन्द हो। समाजवादी समाज और राष्ट्र का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ढहती अर्थ व्यवस्था और बढती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ जनसन्घर्ष तेज करना हमलोगों की मुख्य जिम्मेदारी है जिसे हमलोगों को पार्टी सन्गठन एवं जन सन्गठनो को विस्तार और मजबूत कर पूरा करना होगा।

सम्मेलन में 19 सदस्यीय पतैलिया पन्चायत कमिटी का गठन किया गया है जिसके सचिव रणजीत कुमार सिंह सर्व सम्मति से चुने गए हैं वहीं पतैलिया डीह के राम कुमार, दिव्यधाम के सुरेश ठाकुर, सहनी टोल के राजेंद्र सहनी, मध्य के रणजीत कुमार, उत्तर के नरेश पासवान, दक्षिण के ब्रह्मदेव क्रांतिकारी, दीपक कुमार, दियानत पुर के दिलीप सहनी, बदिया के अमरजीत कुमार एवं टेकना के अमरजीत यादव शाखा सचिव चुने गए हैं।

सम्मेलन से पूर्व सीता राम ठाकुर ने सन्गठन का झण्डोतोलन किया एवं सम्मेलन का तीन सदस्यों की अध्यक्षमन्डल ने अध्यक्षता की जिनमें गन्गा प्रसाद महतो, मकरध्वज झा एवं राम सगुण महतो थे।