#MNN@24X7 दरभंगा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विधान पार्षद हरि साहनी के विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता बनने पर दरभंगा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है आज भाजयुमो दरभंगा की ओर से जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर इस खुशी में उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी जाहिर की

इस संबंध में बताते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने सबसे पहले केंद्र और प्रदेश नेतृत्व को इस फैसले के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की भाजपा ने दरभंगा के एक गरीब मल्लाह के बेटा जिसने पंचायत अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष तक का सफर तय कर भाजपा को लगातार मजबूत करने में अपना जीवन लगाया है ।ऐसे कार्यकर्ता को पहले विधान पार्षद बनाना और अब विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में उनका चयन कर दरभंगा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि हरि साहनी जैसे शिक्षित ,सरल सहज ,योग और आध्यात्मिक से सदैव जुड़कर रहने वाले एक सात्विक विचार के कर्मठ कार्यकर्ता को यह अवसर देने से निश्चित ही विधान परिषद में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। अति पिछड़ा समाज से आने वाले हरि साहनी अपने अनुभव और वाकपटुता से बिहार के आम जनों की आवाज मजबूती से विधान परिषद में उठाने का काम करेंगे।

दरभंगा टावर पर आयोजित उत्सव कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत मलिक, नगर उपाध्यक्ष मनोज झा, रंजीत चौधरी, भाजयुमो दरभंगा परिवार से गजेंद्र मंडल मुकेश महासेठ रवि प्रकाश झा ज्ञानदेव साहनी रवि चंद्रवंशी संजीत मिश्रा मुकेश महासेठ सुमित झा राहुल कुमार अभिजीत भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।