आइसा एवं आरवाईए ने मणिपुर में शान्ति बहाल करने की मांग को लेकर किया राष्ट्रव्यापी आह्वान

#MNN@24X7 दरभंगा,21 अगस्त, पिछले कई महीनों से जारी मणिपुर हिंसा के प्रतिरोध में भाकपा माले ने राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध सभा किया। लहरियासराय टावर पर हुई प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि कुकी महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पूरे देश के माथे पर कलंक है। पिछले डेढ़ महीने से लगातार जातीय हिंसा जारी है लेकिन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। अलाय–बलाय चीजों पर भी मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री की चुप्पी अपनी पार्टी की सरकार को बचाने के लिए है। पार्टी हित के लिए भाजपा देश हित को भूल चुकी है। मुख्यमंत्री ऐन बिरेन सिंह इस पूरी हिंसा को खतम कराने में अक्षम साबित हुए हैं। भाकपा माले नकारा गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ऐन बिरेन सिंह के इस्तीफे की मांग करती है।

इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र को सिरे से नाकाम करने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी ने राष्ट्रीय एकता अखंडता को गहरी चोट पहुंचाई है। आज कुकी महिलाओं के प्रति, मणिपुर की आम जनता के प्रति पूरे देश में एकजुटता प्रकट करनी होगी। भाजपा लोकतंत्र का संहार कर रही है। हमारा प्रतिवाद देश बचाने के लिए है..!