आज विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा नई सरकार बनने की खुशी में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा रंग-अबीर , पटाखा जला कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र यादव के द्वारा किया गया।

मौके पर राम बहादुर सिंह (महासचिव) जदयू समस्तीपुर, श्याम किशोर कुशवाहा (प्रदेश सचिव) राजद बिहार, मुकेश कुमार (प्रधान महासचिव) व्यवसायिक प्रकोष्ठ समस्तीपुर, दिलीप नारायण सिंह (पप्पु) पंचायत समिति ,महथी दक्षिण, मो. कैयूम हुसैन (CPIM), संतोष सिंह (राजद), मो. कासीम, रामशीष यादव (RJD), नंद किशोर यादव (RJD), कुमार गौरव (मिडिया प्रभारी) राजद, श्रवण कुमार,राम जी प्रसाद मंडल, महेश कुमार, राम इकबाल साहनी, विष्णु देव राय, सुमंत यादव, विजय कुमार, संजय यादव, कमलेश कुमार यादव, कमल महतो, घूरन राम, मनोज कुमार (RJD) मिडिया प्रभारी,मो. जासीम, इत्यादि मौजूद थे.