#MNN@24X7 दरभंगा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन राजद परिवार की ओर से पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर कहीं पूजा-पाठ, तो कही हवन हो रहा है। तो कही राजद कार्यकर्ता केक काटकर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का जश्न मानते हुए उनके लिए लंबी आयु की कामना कर रहे है। इसी कड़ी में दरभंगा के राजद कार्यकर्ताओं ने मिथिलांचल के प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर में राजद नेता प्रेमचंद यादव उर्फ भोलू यादव के नेतृत्व में लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया।

वही पूजा हवन कार्यक्रम के बाद राजद कार्यकर्ता प्रेमचंद्र यादव उर्फ भोलू यादव ने कहा कि आज के दिन गरीबो, शोषितों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन है। आज दिन हम जैसे वंचितों के लिए खुशी का दिन है। इसलिए हमलोगो ने दरभंगा के श्यामा मंदिर में लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र के लिए हवन करते हुए मां श्यामा से उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगे है। साथ ही उनके जीवन में खुशी मिलती रहे और तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बने। जिससे बिहार का नाम रौशन हो।

इस हवन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे यूवा महानगर उपाध्यक्ष सचिन राम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीब, मजदूर, शोषित वर्गों को आवाज दी। उन्होंने हमेशा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी और अभी भी लड़ रहे हैं। इसीलिए आज हमलोगों ने उनकी समृद्धि और यश के साथ लंबी उम्र के लिए मां श्यामा की आराधना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के जन्म दिवस के अवसर पर आज संध्या एक भोज का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों जो जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा।