राम-राम के जय घोष से गूंज उठा पूरा दरभंगा, शहर हुआ पूरा भगवामय, नाचते गाते निकली विशाल शोभा यात्रा।

#MNN@24X7 दरभंगा राम उत्सव संकीर्तन पदयात्रा मंच की ओर से मुकेश महासेठ, मनीष जायसवाल, राजीव प्रकाश मधुकर, विजय देव, विशाल कुमार, धर्म कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में और इस कार्यक्रम के संयोजक सुमित कुमार राय सह संयोजक पंकज वाड़ी के संयुक्त नेतृत्व में राम दरबार चौक दरभंगा से भव्य पदयात्रा निकाली गई।

वहीं इस मौके पर भव्य राम रथ पर बाल स्वरूप राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान को बैठा पूजा अर्चना कर, यह रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारम्भ दरभंगा शहर के राम दरबार चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण नाचते गाते हुए शिव मंदिर कैंप टैंक के पास समाप्त किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित राम भक्त उपस्थित थे। यात्रा का उद्देश्य 22 तारीख को रामलल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए माहौल बनाना था।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण एवं प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की सभी देशवासियों एवं अयोध्या राम जन्म भूमि के कार सेवक जिन्होंने इसके लिए बलिदान दिया। उन सभी कार सेवकों एवं उनके परिवार को हार्दिक-हार्दिक शुभकामना संग बधाई देते हुए कहा कि भारत रामराज की ओर अग्रसर हो चुका है। पूरा देश भगवामय हो गया है। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर निर्माण हुआ है। जिसमें 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम लाल का प्राण प्रतिष्ठा कर विराजमान किया जाएगा। यह विश्व हिंदू परिषद का अटल था जिस दिन प्रभु का भव्य राम मंदिर बन जाएगा। उसी दिन से भारत में रामराज आ जाएगा। इस उपलक्ष्य में पूरे देश भर में एक उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है और इस दिन सभी राम भक्त अपने-अपने घरों में हनुमान चालीसा का पाठ सुंदरकांड का पाठ एवं आस-पास के मठ मंदिरों में कीर्तन भजन कर हवन कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को सफल बनावे।

साथ ही संध्या में अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर दिपोत्सव मनावें। इस यात्रा में विक्की कुमार, विशाल कुमार, सागर बिहारी, अमित बिहारी, अजीत कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना राम, मणि कुमार अमित कुमार, सुमित कुमार, रॉकी, मुकेश, विकास महासेठ, मोनू, आदित्य भगवाधारी, सुभाष शर्मा, चेतन बारी, दीपू राम, सच्चिदानंद झा, अंकित आनंद, गोपाल मल्होत्रा, सत्य प्रकाश एवं समस्त लोग उपस्थित रहे।