#MNN@24X7 समस्तीपुर, भाकपा माले एवं महागठबन्धन ने साप्ताहिक पदयात्रा एवं जन सन्कल्प के अन्तिम दिन अन्गार घाट चौक पर पदयात्रा निकाला और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का शहादत दिवस दिवस समीम मन्सूरी की अध्यक्षता में मनाया गया।

पदयात्रा माले नेता महावीर पोद्दार के नेतृत्व में निकालते हुए सम्विधान और लोकतंत्र पर हमला बन्द करो, फांसीवाद मिटाओ-लोकतंत्र बचाओ, देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर हमला नहीं सहेगे, नफरत और हिंसा की राजनीति बन्द करो, हिटलरशाही नहीं चली तो मोदी शाही नहीं चलेगी, उन्माद उत्पात की राजनीति बन्द करो आदि नारे लगाते हुए पद यात्रा निकाला।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सत्य और अहिंसा के रास्ते महात्मा गाँधी ने देश को आजाद कराया। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंसा कायरता का लक्षण है और तलवारें कमजोरों का हथियार है।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के बनाये सम्विधान और लोकतंत्र को आर एस एस और भाजपा खत्म करने की साजिश कर रहा है। उन्हें सम्विधान पर नहीं मनुस्मृति पर भरोसा है। क्रांतिकारियों ने शहीदे आजम भगत सिंह के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई देश में समाजवादी व्यवस्था कायम करने के लिए लङी थी। जिसे केन्द्रीय सरकार धर्म के नाम पर देश को विनाश करने पर आमादा है।
पदयात्रा के बाद महात्मा गाँधी, कर्पूरी ठाकुर, शहीदे आजम भगत सिंह एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पान्जलि अर्पित कर जन सन्कल्प सभा की शुरुआत की गई।

जन सन्कल्प सभा को भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, राजद नेता राम लवलिन राय, माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, दिलीप कुमार राय, शन्कर प्रसाद यादव, तननजय प्रकाश, देव चन्द्र यादव, चन्देश्वर सिंह, रोहित कुमार, मो अब्दुल सलाम, मो आलमगीर, निर्धन शर्मा, जागेश्वर राय, मनटून राय, हरिकान्त गिरि, सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया।