#MNN@24X7 समस्तीपुर, कल 2 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय लोजपा नगर कार्यालय, रामबाबू चौक, समस्तीपुर पर अनुसूचित जाति/ जनजाति जिला अध्यक्ष राजा पासवान की अध्यक्षता में समस्तीपुर के लोकप्रिय सांसद प्रिंस राज और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस में आस्था रखते हुए दर्जनों की संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोजपा का सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में ओमप्रकाश मालाकार, सोनू भंडारी, सूरज राय, अजय कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, सूरज कुमार दास, बिट्टू कुमार झा, कृष्णा राम , शीला देवी, बिट्टू राम सहित अन्य कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राजा पासवान ने बताया कि आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिले और सांसद प्रिंस राज भारी से भारी मतों से विजयी हों। उसको देखते हुए आज पार्टी द्वारा सदस्यता कार्यक्रम को रखा गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सांसद प्रिंस राज में आस्था और विश्वास देखते हुए पार्टी में सदस्यता ग्रहण की, आशा है लोगों को जुड़ने से पार्टी की संगठन और मजबूत होगी। साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत भी होगी। सांसद प्रिंस राज और पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की तरफ से सदस्यता लेने पर सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।