विश्वविद्यालय परिसर कर्मचारी संघ कार्यालय में कुलसचिव डा अजय कुमार पंडित ने किया झंडोत्तोलन

देश के युवा परिश्रमी बने, अपने शोधों से समस्याओं का निदान करें तथा चुनौतियों को अवसर में बदलें- प्रति कुलपति

#MNN@24X7 दरभंगा, आज का दिन अपने इतिहास को याद करने का है। हम संकल्प लेकर अपने कर्तव्यों का सही पालन करें। आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है देश के निर्माण में आज शिक्षक, चिकित्सक, वैज्ञानिक आदि सभी काफी योगदान कर रहे हैं। बहुत अधिक प्रगति से कई समस्याएं भी आ रही हैं, जिनमें पर्यावरण समस्या तथा जलवायु परिवर्तन आदि शामिल हैं। उक्त बातें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा ने स्नातकोत्तर विभाग (नरगौना) परिसर में झंडोत्तोलन करते हुए कही।

प्रति कुलपति ने खुदीराम बोस तथा डा पद्मावती बंदोपाध्याय की राष्ट्रभक्ति की प्रेरक कहानी कहते हुए बताया कि खुदीराम बोस मात्र 17 साल की उम्र में ही राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व निछावर किया। वहीं डा पद्मावती प्रथम महिला एयर मार्शल बनकर राष्ट्रसेवा की, जिसके लिए उन्हें अनेक सम्मान भी प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि देश के युवा परिश्रमी बनें, अपने शोधों से समस्याओं का निदान करें तथा चुनौतियों को अवसर में बदलें। हमें आजादी मिली है, अब प्रगति करना है। आज के दिन यही हमारा संकल्प होना चाहिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष – विभागाध्यक्ष, शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मी, पदाधिकारी तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। वहीं स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग के छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय में कुलसचिव डा अजय कुमार पंडित ने झंडोत्तोलन किया, जहां विश्वविद्यालय कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।