#MNN@24X7 लखनऊ, प्रयागराज में भले ही माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हुए भले ही क‌ई महीना बीत गया है, लेकिन अभी भी इस मामले में खुलासा हो रहा है।खबर है कि माफिया अशरफ की पत्नी जैनब पर पुलिस जल्द इनाम घोषित कर सकती है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अतीक और पति अशरफ की बनाई गई बेनामी संपत्तियों को बेचने में नाम सामने आने के बाद अब अशरफ की पत्नी जैनब पर भी इनाम घोषित हो सकता है।पुलिस इस मामले में कार्रवाई की जा सकती है।

बताते चलें कि सूबे की राजधानी लखनऊ में होटल हयात में माफिया अशरफ की पत्नी जैनब, माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के साथ रुकी हुई थी।वकील विजय मिश्रा अतीक की बेनामी संपत्ति की डील जैनब के साथ कर रहे थे।इसी दौरान होटल में पुलिस पहुंच गई।

पुलिस के पहुंचते ही भागी जैनब।

मिली जानकारी के अनुसार विजय मिश्रा और जैनब के बीच डील चल ही रही थी कि तभी पुलिस पहुंच गई।जब तक पुलिस जैनब तक पहुंचती उससे पहले जैनब फरार हो गई।पुलिस ने विजय मिश्रा को बेनामी संपत्तियों के कागजों के साथ दबोच लिया।पुलिस को जैसे ही वहां पर जैनब के होने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया।पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई,लेकिन जैनब भागने में कामयाब रही।

लखनऊ के आस-पास छिपी है जैनब।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में विजय मिश्रा ने बताया है कि वह बेनामी संपत्ति का सौदा करने लखनऊ पहुंचा था।विजय मिश्रा ने अशरफ की पत्नी जैनब और उसके भाई सद्दाम को लखनऊ बुलाया था।पुलिस जांच में सामने आया है कि माफिया अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा लखनऊ जेल में उमर से भी मिला था।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उमर और असद को अतीक की बेनामी संपत्तियों की जानकारी है।पुलिस लखनऊ जेल जाकर उमर से पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस ने जैनब की तलाश शुरू कर दी है। जैनब लखनऊ के आसपास छुपी हुई मानी जा रही है।

आखिर जैनब और शाइस्ता की क्या योजना।

जैनब पुलिस के हाथ तो नहीं लगी, लेकिन अब पुलिस और एसटीएफ को शाइस्ता और जैनब के बारे में खास बातें पता चली हैं।पुलिस को पता चला है कि बेनामी संपत्ति की डील से 12 करोड़ रुपये का भुगतान होना था।जैनब और शाइस्ता हर कीमत पर देश छोड़कर भागना चाहती हैं।जैनब और शाइस्ता के भागने में इस भारी-भरकम रकम का इस्तेमाल होना था।

(सौ स्वराज सवेरा)