#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज रविवार को सरायरंजन प्रखंड के भागवतपुर चौक स्थित अर्चना निवास पर पूर्व थानाध्यक्ष सह लोकप्रिय समाजसेवी स्वo रामदेव पासवान की 21वीं पुण्य -तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अध्यक्षता राजद नेत्री अर्चना अंजू तथा संचालन जिला राजद नेता अजय कुमार राय ने की।

अपने सम्बोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी, कौमी एकता के प्रतीक, लोकप्रिय समाजसेवी तथा ओजस्वी वक्ता के रूप में रामदेव पासवान जी सदैव याद आते रहेंगे।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, प्रदेश महासचिव सदानंद झा, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सरायरंजन प्रमुख वीणा देवी, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला राजद के पूर्व कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय, राजद नेत्री अर्चना अंजू, राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव, संजीव इंकलाबी, मुकेश झा, मुन्नर देवी, आम्रपाली देवी, किरण राय, करण भास्कर, नरेश साह, आदर्श राज, अश्वनी राज, अमित कुमार ठाकुर, ज्योति रानी, श्याम लाल साह सहित दर्जनों स्थानीय लोग भी मौजूद थे।