सहरसा उतरी केबिन ढाला पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द किया जाय -किरण देव यादव।

चंद्रशेखर रावण पर कातिलाना हमलावर की जल्द हो गिरफ्तारी -चंद्रहास यादव।

महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण पूंजीवाद धर्मबाद उन्माद नफरत पर रोक लगाई जाय -मधुबाला।

#MNN@24X7 सहरसा, 30 जून, मिशन सुरक्षा परिषद एवं देश बचाओ अभियान के राज्यव्यापी आह्वान पर सहरसा समाहरणालय के समक्ष 10 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन सभा किया गया।

इससे पूर्व उत्तरी केबिन ढाला सहरसा के निकट कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए डीबी रोड, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए डीएम के सामने जुझारू प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शन का नेतृत्व मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव ने किया।

तत्पश्चात सभा की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विनोद यादव एवं मंच संचालन जिला अध्यक्ष लाल बहादुर शाह ने किया।प्रदर्शन में महिला प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी, उमेश शर्मा, रोशन मल्होत्रा, फूले फातिमा के राजेश कुमार, प्रदेश सचिव मुरली कुमार, संतोष कुमार, समाजसेवी अरुण वर्मा, देश बचाओ अभियान के उपाध्यक्ष सह महिला विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक मधुबाला देवी, अरविंद यादव, सरोज यादव, मो सुहेल आदि ने धरना प्रदर्शन में सक्रिय भाग लिया।

प्रदर्शन के माध्यम से सहरसा उतरी केबिन ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण करने, सुलिंदाबाद रोड का जीर्णोद्धार करने, परमिनियां हॉल्ट के निकट भूमिगत समपार बनाने, जयप्रकाश पार्क में स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने, शंकर चौक का सौंदर्यीकरण करने तथा यूपी सहारनपुर में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर रावण आजाद पर कातिलाना हमला के जिम्मेवार दोषी को गिरफ्तार करने, चंद्रशेखर को सुरक्षा देने, घटना की उच्च स्तरीय जांच करने, महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण अन्याय अत्याचार बलात्कार पर रोक लगाने, मनुवाद पूंजीवाद संप्रदायवाद पर रोक लगाने, समाजवाद अंबेडकरवाद बहुजनवाद के आंदोलन को गति देने, पंच सरपंचों को एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, स्कूल कॉलेज में संविधान की पढ़ाई शुरू करने, लोकतंत्र संविधान देश बचाने संबंधी मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।