#MNN@24X7 शामली, देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय महीना सावान शुरू हो गया है।कांवड़िये महादेव की भक्ति में मग्न होकर आंधी, बारिश, तूफ़ान,गर्मी सभी बाधाओं को चीरते हुए गंगा से जल लेकर शिवालय की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं।ऐसा लग रहा है मानों पूरी यूपी इस समर देवाधिदेव महादेव की भक्ति में डूब गयी है।

इस बार एक देवाधिदेव महादेव का ऐसा भी भक्त दिखा जिसने महादेव की भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का रंग भी अपनी कांवड़ और शरीर पर चढ़ा लिया है।शामली का एक कांवड़ियां देश के सैनिकों के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचा है। इस कांवड़िये ने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगा लगा रखा है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है।

देश के वीरों को समर्पित कांवड़ यात्रा।

बता दें कि शामली जिले के गांव भारसी के भोला विजय हिंदुस्तानी हरिद्वार से गंगाजल लेकर सोमवार को शिव चौक पर पहुंचा।इस दौरान भोले ने अपने शरीर पर पिन के जरिये 51 तिरंगे लगा रखे है और देश के शहीद सैनिकों के नाम भी गुदवा रखे हैं।भोले का कहना है कि वह केवल देश के सैनिकों के लिए कांवड़ लेकर आया है।

शरीर पर 51 तिरंगे और कांवड़ पर शहीद भगत सिंह।

भोले का कहना है कि उसने भगवान शिव से यही मनोकामना मांगी है कि देश का एक भी जवान शहीद न हो, क्योंकि जब भी कोई जवान शहीद होता है, तो उसके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ता है।आपको बताते चलें कि यह कांवड़िया भोला सैनिकों के लिए 31 लीटर जल लेकर आगे बढ़ रहा है।भोला ने अपनी कांवड़ में आगे की तरफ शहीद भगत सिंह की तस्वीर भी लगा रखी है।भोला का कहना है कि शरीर पर तिरंगे गुदने की वजह से वह कंधों पर जल नहीं उठा सकता है।

लगवाने पड़े टिटनेस के इंजेक्शन।

भोले ने बताया कि वह महादेव पर जलाभिषेक करेगा। इसके बाद शहीद के परिवारों को यह गंगाजल दिया जाएगा। शरीर में पिन लगाने से भोला को टिटनेस का इंजेक्शन भी लगवाना पड़ा है।भोला रोज सोने से पहले तिरंगे वाले बैच को निकाल देता है, सुबह फिर से लगा लेता है।

(सौ स्वराज सवेरा)