#MNN@24X7 दरभंगा सदर प्रखंड के मब्बी थाना क्षेत्र के शीसो डीह गांव में 25 वर्षीय युवक लक्ष्मण चौपाल अपने ही गांव में स्थित एक तालाब में छलांग लगा दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुक्रवार को छलांग लगाए जाने के बाद हम लोगों ने अपने स्तर से लक्ष्मण की काफी खोजबीन की। मगर लक्ष्मण का कोई पता नहीं चल पाया। फिर हम लोगों ने मब्बी थाना की पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर मब्बी थाना की पुलिस आई। वहीं आज NDRF की टीम भी पहुंच कर लक्ष्मण के बॉडी को इस पोखर में खोज रही है।

वहीं लक्ष्मण के ससुर ने बताया है कि उसकी बेटी से लक्ष्मण की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उससे एक पुत्री भी है। इस घटना की जानकारी घर पहुंच जाने के बाद उसके परिवार सहित पूरे इलाके में मातम फैल गई है। ठीक इधर आज एनडीआरएफ की टीम भी पोखर में घुसकर इस व्यक्ति की खोजबीन में जुटी हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस व्यक्ति का अता पता नहीं मिल पाया है।