#MNN@24X7 दरभंगा, 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय  में अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री द्वारा पूर्वाह्न 10:45 बजे झंडोत्तोलन किया गया।

उक्त अवसर पर प्लस 2 एम.के.पी विद्यापति उच्च विद्यालय, लहेरियासराय के संगीत शिक्षक एवं छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
  
झंडोत्तोलन समारोह में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी,नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता के एवं कार्यालय परिसर के कर्मी गण शामिल हुए ।