जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्थानीय सांसद विधायक जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो युवा हुए शामिल।

#MNN@24X7 दरभंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आज भाजयुमो दरभंगा की ओर से दरभंगा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर नगर विधायक संजय सराओगी जिला अध्यक्ष जीवच साहनी पूर्व विधान पार्षद अर्जुन साहनी महिला नेत्री धर्मशिला गुप्ता सहित सैकङो युवा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के शास्त्री चौक से विभिन्न मुख्य सड़क होते हुए दरभंगा टावर तक मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। सड़कों पर हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय और वंदे मातरम की जयकारा के साथ युवाओं ने शहर के मुख्य सड़कों पर समा बांध दिया। अग्रिम पंक्ति में नेताओं के पीछे युवाओं का जोश और देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था।

यात्रा की शुरुआत दरभंगा स्टेशन के नजदीक शास्त्री जी की प्रतिमा की साफ सफाई और माल्यार्पण के साथ आरंभ हुई जो विभिन्न चौकों पर महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए दरभंगा टावर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई।

इस यात्रा में सांसद विधायक के साथ जिला भाजपा से अभयानंद झा, प्रेम कुमार मिश्रा ,उमेश चौधरी ,अश्वनी यादव ,युवा मोर्चा से वार्ड 12 के पार्षद मुकेश महासेठ ,वार्ड 14 के पार्षद पति गजेंद्र मंडल ,रवि प्रकाश झा, विकास चौधरी, संजीत मिश्रा, नेहरू जी ,बबलू पंजियार,नीरज कुमार, रुद्रा चौधरी, संजय कुमार,राजू मंडल आदि युवा कार्यकर्ता हुए यात्रा में शामिल।