#MNN@24X7 दरभंगा, आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आशाओं के प्रस्तावित 12 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल के तैयारी के लिए बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संध दरभंगा के बहादुर पुर प्रखंड सीएचसी पर आशाओं की बैठक अनिता देवी, सविता कुमारी, बिजय लक्ष्मी देवी के संयुक्त अध्यक्षता में हुआ।

इस बैठक को सम्बोधित करते हुए आशा कार्यकर्ता संध के राज्य अध्यक्ष व ऐपवा नेत्री काॅ0 शशी यादव ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण की दुहाई देने वाली सर्कार, राज्य के हजारों आशा को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं देना चाह रहा है। पिछले दिनों हुए हड़ताल के समझौता वार्ता में भी सरकार के द्वारा वादा खिलाफी किया गया। जिसको लेकर विभिन्न मौकों पर संघ के द्वारा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से एवं प्रतिनिधि स्तर पर वार्ता के जरिये सरकार को आशा के समस्या का समाधान के लिए बताया गया। लेकिन सरकार ने आशाओं के प्रति असंवेदनशीलता का हीं परिचय दिया है। नतीजा आशाओं ने समस्या के प्रति अपनी संवेदना वयक्त करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा किया है। साथ ही जब तक सरकार आशाओं के वाजिव नौ सुत्री मांगों को नहीं मान लेता तबतक हड़ताल जारी रहेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए ऐक्टू के जिला प्रभारी उमेश प्रसाद साह ने कहा केन्द्र की सरकार बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की सीर्फ गपोड़ वाजी कर रहा है। देश के करीब एक करोड़ से अधिक महिला स्कीम वर्कर्स को न्युनतम मजदूरी भी नहीं देना चाह रहा है। जबकि मंहगाई कई गुना बढ़ गया है। लेकिन फिर भी आशा को आज भी जो पुराना दर तय किया गया, वही इनेसिएटिभ दिया जा रहा है। जिससे बिहार की आशाओं में काफी आक्रोश है।

15 जून को प्रखण्ड पर प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी दिलाने को लेकर माले की जनता बैठक।@MNN24X7


आज के इस बैठक को खेग्रामस के राष्ट्रिय परिषद सदस्य देवेन्द्र कुमार ने समबोधित करते हुए आशा के प्रस्तावित हड़ताल को समर्थन दिया। साथ ही आज के बैठक सविता कुमारी, सुमन देवी, रेणू कुमारी, सुषमा कुमारी, सीमा कुमारी आदि आशा ने हडताल के समर्थन में अपना विचार रखा। आज के बैठक में कई दर्जन आशाओं ने भाग लिया।