#MNN@24X7 दरभंगा, आज दिनांक 14/08/2023 को भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा जिलाकार्यालय पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में विचार गोष्टी कर विभाजन पर कार्यकर्ताओं को विभाजन के विभीषका से रूबरू करने का कार्य किया।इसके बाद कार्यालय से मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रकट की।

जिलाध्यक्ष ने कहा 14 अगस्त को भारत विभाजन हुआ था यह भारत के इतिहास का एक दुर्भाग्यशाली दिन है। यह भारत के संघर्ष और वलिदान का दिन है ।इससे समाज मे नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी। अखंड भारत के आजादी के इतिहास में यंह घटना रक्तरंजित हो गई थी। इस दिन लाखों लोग अपने मूल स्थान से विस्थापित हुए थे। उनके साथ यातनापूर्ण व्यवहार हुआ था। उनके मन मे पीड़ा थी।

इस संगोष्ठी में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृतुन्जय झा, धर्मशिला, गुप्ता, सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, पूर्व महापौर गौरी पासवान उपस्थित थे।