दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे प्रशासन-शमीम मन्सूरी

उजियारपुर। भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार के नेतृत्व में में सैकड़ों महिला एवं पुरूष अन्गार घाट थाना पर प्रदर्शन कर अहिल्या देवी पति राजो सहनी एवं मीना देवी के साथ मो आलमगीर ने 17.08.2022 को रात्रि में करीब 08 बजे उनके पर दारू के नशे में उस समय मार पीट एवं छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जब महिला अहिल्या देवी एवं मीना देवी अपने घर पर बैठ कर आपस में बात चीत कर रही थी। आज सैकड़ों ग्रामीणों ने आलमगीर पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अन्गार घाट थाना पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि आलमगीर की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई छेड़खानी करने, मार पीट करने एवं अन्य असामाजिक कार्य पूरी दबन्गता से करते रहे हैं। इनके दहशत और भय के कारण लोग बोलते नहीं है और घटना दबा दिया जाता है।

प्रदर्शनकारियों को थाना पर संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य एवं अन्गार घाट के शाखा सचिव समीम मन्सूरी ने कहा कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे प्रशासन अन्यथा उग्र आन्दोलन किया जायेगा।

प्रदर्शन को धर्मेन्द्र सहनी, रणजन सहनी, सुमित्रा देवी, सुनैना देवी, जैलश देवी, राजेश सहनी, राम चन्द्र सहनी, लक्ष्मण सहनी,अर्जुन सहनी आदि ने सम्बोधित किया।